ज्ञानज्योतिष

11 जून मंगलवार आज का राशिफल.. इन राशियों में दिखेगा लाभ, जानें राशिफल..

मेष राशि- आज का दिन आपके और आपके परिवार के सदस्यों के लिए कोई शुभ समाचार लेकर आएगा। आपको दूर रहने वाले संबंधी से अच्छी खबर मिलेगी। जो लोग सरकारी क्षेत्र में कार्यरत हैं, उनकी आय में आज वृद्धि होती हुई दिखाई दे रही है। जीवनसाथी का सहयोग कार्यक्षेत्र में मददगार साबित होगा। लेकिन पारिवारिक जीवन में आपको संयम से चलना होगा। आज सरकारी धन मिलने के भी योग बनते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन शाम के समय आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। सामाजिक कार्य के प्रति आपकी भागीदारी बढ सकती है जिससे प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपको लाभ मिलेगा।

वृष राशि- आपको अपने बच्चों के अच्छे व्यवहार और उनकी सफलता के कारण यश और प्रसन्नता दोनों प्राप्त होगी। आज घर से निकलते समय माता और पिता का आशीर्वाद लेना चाहिए इससे आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग भी आज आपके काम आएगा। आज अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। क्योंकि खर्च का योग बना हुआ है। लव लाइफ में आज सुखद अनुभव प्राप्त होगा। आज आप दोस्तों के साथ मनोरंजक पल बिता सकते हैं। आज का समय भगवान के दर्शन और शुभ कार्यों में व्यतीत होगा।

मिथुन राशि- आज आपके अधिकार क्षेत्र में खूब उन्नति होगी, जो लोग सरकारी काम से जुड़े हैं, उनके मान-सम्मान में आज वृद्धि होगी। लेकिन सितारे आज कहते हैं कि, काम और लेन-देन में सावधानी बरतें, लापरवाही से बचें। कोर्ट-कचहरी के मामलों के लिए दिन बहुत अनुकूल है, आज किसी विवाद में आपको सफलता मिल सकती है। व्यापारियों को आज नकदी की कमी के कारण परेशानी हो सकती है।

कर्क राशि- आज आपके लिए उन्नति और सफलता का सवेरा लेकर आए हैं। भाग्य आपका पूरा साथ देगा और आपकी कार्यशैली में भी सुधार आएगा जिसका आपको कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। पिता के मार्गदर्शन में किए गए कार्य सफल होंगे, इसलिए आज पिता से सलाह लेकर ही कोई भी बड़ा निर्णय लें। काम की व्यस्तता के बीच भी आज आप लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे, जिससे आपका जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा और प्रेम संबंध में मधुरता बनी रहेगी। आज आपको धन उधार देने और लेने से बचना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

सिंह राशि- आज आपके व्यापार में सकारात्मक बदलाव आएंगे। साथ ही आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव लाकर भी लाभ पा सकते हैं। आपके ऊपर आज काम की नई जिम्मेदारी भी आने वाली है। परिवार के किसी सदस्य की तरक्की से आपको खुशी मिलेगी। भाइयों से आपके रिश्ते मधुर होंगे। किसी सोचे हुए काम में आज सफलता मिलने की भी आपको खुशी होगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा। यदि आपके पारिवारिक संबंधों में कुछ कड़वाहट चल रही थी, तो वह आज समाप्त हो जाएगी। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें।

कन्या राशि- आज विरोधियों और शत्रुओं से सावधान रहना होगा। आज आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा, लेकिन आज किसी भी तरह का निवेश करें तो सभी पक्षों को समझकर ही कोई फैसला लें। आज शाम को अपने और अपने परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आप अपनी सुख-सुविधाओं पर धन खर्च कर सकते हैं। छात्र आज कुछ करने और सीखने का प्रयास करेंगे और प्रोत्साहन पाएंगे।

तुला राशि-  आज आपको अपने काम में सतर्क रहना होगा और कानूनी मामलों में लापरवाही करने से बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपको आज अपनी वाणी और अपने व्यवहार को संयमित रखना होगा नहीं तो किसी करीबी व्यक्ति से आपका मतभेद हो सकता है। आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा और विद्यार्थियों को मनचाही सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आज सोच-समझकर काम करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। सितारे कह रहे हैं कि आज सेहत की अनदेखी से बचें, रक्तचाप और शुगर की समस्या जिन्हें है उनको अपना विशेष ध्यान रखना होगा।

वृश्चिक राशि- आपको आज पारिवारिक जीवन में सुख और लाभ मिलने वाला है। जो लोग नौकरी से जुड़े हैं, उनके पद और अधिकारों में आज वृद्धि हो सकती है। आप आज अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन भी करेंगे जिसकी वजह से आपको प्रोत्साहन मिल सकता है। संतान के साथ आज आप मनोरंजक पल बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके अटके हुए काम आज किसी अधिकारी की मदद से पूरा हो जाएगा। लेकिन आपके तारे कहते हैं कि साझेदारी में किए जाने वाले कामों में सावधानी बरतें।

धनु राशि- आप आज संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढेगा। व्यापारिक यात्राएं सफल रहेंगी। आज विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी और कुछ नया करने और जानने का मौका मिलेगा। आप किसी कोर्स में दाखिला भी आज ले सकते हैं। यदि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था, तो आज आपको मिल जाएगा। कारोबार में आज नए विचारों पर काम करने से आपकी ख्याति बढ़ेगी। लव लाइफ में आपके रिश्ते मधुर बने रहेंगे। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आएगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।

मकर राशि- जीवनसाथी के साथ आपको सुखद पल बिताने का मौका मिलेगा। आप सुबह से ही ऊर्जावान महसूस करेंगे और अपना काम समय पर पूरा करने का प्रयास करेंगे। शारीरिक शक्ति और उत्साह में वृद्धि होगी। आप कुछ रचनात्मक और कलात्मक कार्यों में रुचि लेंगे, ऐसे में अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे। आपको आज किसी निकट संबंधी की भी मदद करनी होगी। कुछ अनचाहे खर्च भी आपको आज करने होंगे। आज आप कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी भी करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज कोई आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे इसलिए सतर्क रहना आपके लिए हितकारी रहेगा। आप आज दीर्घकालीन निवेश करने का भी प्लान कर सकते हैं।

कुंभ राशि- आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में धैर्य और लगनशीलता से काम पर ध्यान देना होगा क्योंकि लापरवाही से आज आपको नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आज आपको माता पिता से सहयोग और स्नेह मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी के साथ आप रोमांटिक पल बिताएंगे और कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। जो लोग कारोबार में विस्तार करना चाह रहे हैं उनके प्रयास आज सफल होंगे।

मीन राशि- आपका दिन आज अनुकूल बीतेगा। जो लोग अपने कारोबार के विस्तार का प्लान कर रहे हैं उनको लोन संबधी काम में आज सफलता मिल सकती है। आपका आर्थिक पक्ष आज बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारी वर्ग से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा जो आपके लिए लाभकारी रहेगा। बिजनस में आज आप जोखिम भरा निर्णय ले सकते हैं लेकिन भाग्य आपको इसमें सफल बना सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को आज गूढ़ विषयों को समझने में सफलता मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button