छत्तीसगढ़

CG: BSF की 30वीं बटालियन में पदस्थ जवान ने खुद को गोली मारी…

रायपुर

छत्तीसगढ़ के कांकेर में  BSF (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) के एक जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। जवान पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। उसने खुदकुशी क्यों की है, इसका कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है।

 मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल निवासी उज्जवल नंदी BSF की 30वीं बटालियन में पदस्थ था। उसकी ड्यूटी कोयलीबेड़ा के कामटेडा कैंप में लगी थी। सुबह करीब 6 बजे सभी जवान बैरक से बाहर थे। इसी दौरान उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जवान भाग कर मौके पर पहुंचे तो उज्जवल नंदी का शव पड़ा था।

 जवान उज्जवल का शव औंधे मुंह जमीन पर पड़ा था। उज्जवल नंदी ने अपनी सर्विस राइफल से सिर में खुद को गोली मारी थी। इसके बाद जवानों ने इसकी सूचना अफसरों को दी। वहीं कोयलीबेड़ा थाना पुलिस को भी सूचित किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जवान के परिवार से भी संपर्क किया गया है।

Back to top button