रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरू घासीदास जी की 18 दिसम्बर को जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। साय ने कहा है कि बाबा गुरू घासीदास जी ने अपने उपदेशों के माध्यम से दुनिया को सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का मार्ग दिखाया। उन्होंने सम्पूर्ण मानव जाति को ’मनखे-मनखे एक समान’ का प्रेरक संदेश देकर समानता और मानवता का पाठ पढ़ाया। बाबा जी ने छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आध्यात्मिक जागरण की आधारशिला रखी। उन्होंने लोगों को मानवीय गुणों के विकास का रास्ता दिखाया और नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की। साय ने कहा कि गुरू घासीदास जी का जीवन दर्शन और विचार मूल्य आज भी प्रासंगिक और समस्त मानव जाति के लिए अनुकरणीय हैं।
Read Next
April 16, 2025
अबूझ नहीं रहेगा अबूझमाड़, नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में पर्यटन के नए द्वार खुलेंगे – विष्णु देव साय..
April 16, 2025
छत्तीसगढ़ सर्वाधिक निवेश वाले टॉप-10 राज्यों में शामिल..वर्ष 2025 में 1,63,738 करोड़ का निवेश..
April 16, 2025
प्रोफेसर विजय कुमार गोयल बने छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के नए अध्यक्ष, आदेश जारी..
April 16, 2025
छत्तीसगढ़ की पीडीएस व्यवस्था पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ, CM विष्णु देव साय..
April 16, 2025
सार्वजनिक शौचालय स्वच्छ और सर्वसुविधायुक्त होंगे, मरम्मत व रखरखाव के लिए नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किए 57 करोड़ 70 लाख रुपए..
April 16, 2025
बस्तर संभाग में विकास कार्यों की समीक्षा, CM विष्णु देव साय ने दिए जनकल्याणकारी योजनाओं के तेज़ी से क्रियान्वयन के निर्देश..
April 16, 2025
CG- थाना प्रभारी समेत प्रधान आरक्षक निलंबित, SP को मिली अवैध वसूली की शिकायत..
April 16, 2025
कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी..
April 16, 2025
CG- मुठभेड़ में बड़ी सफलता, सुरक्षा बलों ने मार गिराए 13 लाख के इनामी दो कुख्यात नक्सली..
April 16, 2025
ISRO के युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम के लिए नवोदय विद्यालय के छात्र का चयन, विशेष प्रशिक्षण शिविर में होंगे शामिल..
Check Also
Close
-
CM विष्णुदेव साय ने गुरुवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई..April 15, 2025