छत्तीसगढ़

NIT के होनहार छात्रों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रदान की स्वर्ण पदक..

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंची है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में शिरकत की। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू भी दीक्षांत समारोह में मौजूद है। राष्ट्रपति के मुख्य आतिथ्य में पहली बार राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान का दीक्षांत समारोह आयोजित हो रहा है। राष्ट्रपति के हाथों 11 होनहार विद्यार्थियों को 12 स्वर्ण पदक मिले। यश बंसल को दो स्वर्ण पदक , कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग शाखा तथा संस्थान में ओवर ऑल टॉपर बनने पर मिला।

दीक्षांत समारोह में 1439 विद्यार्थियों को डिग्री मिली। ऑडिटोरियम उत्साही विद्यार्थियों से भरा रहा। राष्ट्रपति के साथ गोल्ड मेडलिस्ट ने फोटो सेशन किया।

Leave a Reply

Back to top button