छत्तीसगढ़

राजधानी में चली गोली, विजय जुलूस में शोर से नाराज अकादमी संचालक ने की फायरिंग, गुस्साए कार्यकर्ताओं ने आरोपी के घर पर किया पथराव..

रायपुर। विजय जुलूस के दौरान गोली चलने से सनसनी फैल गई। घटना रायपुर के कोटा के चांदनी चौक स्थित ओशियन डिफेंस अकादमी के पास की है। जहां आधी रात में गोली चलने की घटना हुई।

मिली जानकारी के मुताबिक पार्षद चुनाव में जीते कांग्रेस प्रत्याशी के विजय जश्न के दौरान फायरिंग की ये घटना हुई।
ओशियन अकादमी के संचालक नंदकिशोर पर फायरिंग का आरोप है। आरोपी ने एयरगन से फायर किया है।

 विजय जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं के शोर मचाने से नाराज अकादमी संचालक ने एयरगन से फायरिंग की। इस दौरान भूपेश चंद्राकर नामक कांग्रेसी कार्यकर्ता के कमर में छर्रा लगा।

 

इस घटना से नाराज कार्यकर्ताओं ने अकादमी संचालक के घर पर पथराव किया। वहीं मौके पर पहुंचीं पुलिस ने आरोपी अकादमी संचालक नन्द किशोर को हिरासत में लिया है।

घायल युवक को एम्स में भर्ती कराया गया है। सरस्वती नगर थाना इलाके का मामला बताया जा रहा है। पुलिस आगे पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Back to top button