छत्तीसगढ़

CG- होटल व्यवसायी के ठिकानों पर ACB-EOW का छापा, खंगाल रहे दस्तावेज..

दुर्ग। भिलाई के नेहरू नगर स्थित होटल व्यवसायी अनिल कुमार पाठक के ठिकानों पर EOW और ACB की टीम ने छापा मारा है। व्यापारी के होटल और निवास दोनों में टीम ने दबिश दी। वहीं सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। व्यवसायी को आईएएस-आईपीएस अधिकारियों का करीबी माना जाता है।

जानकारी के अनुसार, आय से अधिक संपत्ति को लेकर मिली शिकायत के बाद एसीबी-ईओडब्ल्यू के 20 अधिकारियों की टीम आज सुबह अनिल कुमार पाठक के नेहरू नगर ईस्ट स्थित घर और होटल न्यू हैप्पी अवर्स इन में पहुंची। बताया गया अधिकारी और पुलिस की टीम व्यापारी के घर 4 गाड़ियों में पहुंची। फिलहाल इस मामले में दोनों की जगहों पर टीम दस्तावेजों की छानबीन कर रही है।

 

Leave a Reply

Back to top button