छत्तीसगढ़

सीएम विष्णुदेव साय की धर्म पत्नी कौशल्या साय ने सीएम कैम्प कार्यालय बगीया में किया ध्वजारोहण..

जशपुर जिले के विभिन्न कार्यक्रम में हुई शामिल

रायपुर। जशपुर जिले के सीएम कैम्प कार्यालय बगिया में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्म पत्नी कौशल्या साय ने ध्वजारोहण किया और देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी एवं सुरक्षा में तैनात जवान मौजूद रहे।

साय ने बी एल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंदरचुँवा में भी ध्वजारोहण कर देश की सुरक्षा करते हुए बलिदानी जवान आरक्षक अलसन एक्का, नोवेल खलखो, राजकुमार केरकेट्टा, मनसीद कुजूर और नेल्सन एक्का को श्रद्धांजलि अर्पित किया। साय ने कुनकुरी विकासखण्ड के खेल मैदान में आयोजित ब्लॉक स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुई एवं ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सवेरे यहां राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास परिसर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, योजना नीति, कृषि एवं ग्रामीण विकास सलाहकार डॉ. धीरेन्द्र तिवारी, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, बसव राजू एस., राहुल भगत, सहित मुख्यमंत्री सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री निवास में स्वतंत्रता दिवस मनाने पहुंचे अधिकारियों-कर्मचारियों के नन्हें बच्चों से मुख्यमंत्री साय ने बड़ी ही आत्मीयता के साथ मुलाकात की। उन्होंने बच्चों के नाम पूछे और उन्हें स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Back to top button