छत्तीसगढ़

CG Accident: कार और ट्र्क में टक्कर.. NTPC कर्मचारी, पत्नी और बेटे की मौत, गैस कटर से काटकर निकाले गए शव..

अंबिकापुर। कार और ट्र्क में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एनटीपीसी के कर्मचारी हरिनारायण शर्मा उनकी पत्नी और बच्चे की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, ओडिशा के सुंदरगढ़ निवासी हरिनारायण शर्मा 57 वर्ष अपनी पत्नी चंदा शर्मा और बेटे पियुष शर्मा 32 वर्ष के साथ कार में सवार होकर घर जा रहे थे। इसी दौरान अंबिकापुर के एनएच-43 पर कराबेल के पास पहुंचे थे, तेज रफतार ट्र्क से कार की जोरदार टक्कर हो गई। कार के परखच्चे उड़ गये, वहीं अंदर बैठै पति-पत्नी और बेटे की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार के अंदर तीनों के शव फंसे हुये थे, जिसे पुलिस की टीम ने गैस कटर से काटकर बाहर निकाला गया। पुलिस ने तीनों के शव की पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है।

Leave a Reply

Back to top button