छत्तीसगढ़

CG- भारी बारिश के चलते गौरेला-अमरकंटक मार्ग में आवागमन प्रभावित..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 2 दिनों से झमाझम बारिश का दौर जारी है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में गौरेला से अमरकंटक जाने वाली सड़क बह गई है। इसके चलते छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश रूट बंद हो गया है। इसके कारण आवागमन पिछले 14 घंटे से ठप है। बताया जा रहा है कि पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश से पेंड्रा में ज्वालेश्वर घाट में चुकतीपानी के पास सड़क बही है।नाले के ऊपर वैकल्पिक रूप से बनाया गया पुल भी बह गया है।

बिलासपुर और जशपुर में सुबह से रुक-रुककर रिमझिम बरसात जारी है। कोरबा में बूंदाबांदी के बाद धूप निकल गई है। रायपुर-दुर्ग में दोपहर बाद मौसम बदला है और आसमान में बादल छाए हुए हैं। इससे पहले सुबह से तेज धूप के चलते उमस और गर्मी परेशान कर रही थी। मौसम विभाग ने आज भी 4 जिलों कांकेर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कबीरधाम, बेमेतरा के लिए ऑरेंज अलर्ट और अगले 3 घंटों में धमतरी, गरियाबंद, कोंडगांव, नारायणपुर और राजनांदगांव के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

 

Leave a Reply

Back to top button