छत्तीसगढ़

CG- सड़क हादसे में BJP नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव घायल.. अस्पताल में भर्ती, ट्रक ने कार को मारी टक्कर..

बिलासपुर। भाजपा के मंत्री और दिवंगत नेता दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र प्रबल प्रताप सिंह सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। बिलासपुर से रायपुर आने के दौरान उनकी कार को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र में हुआ है।

बताया जा रहा है कि कार के सामने मवेशी आने पर अचानक ब्रेक लगाया। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के दौरान कार में गनमैन, ड्राइवर और प्रबल प्रताप मौजूद थे। हादसे के बाद प्रबल प्रताप को रायपुर के बालाजी अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस ने आरोपी ड्राइवर राम गणेश यादव (34) को हिरासत में ले लिया है। वह मध्य प्रदेश के सतना जिले के पहाड़ी पश्मनिया पठार का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव छत्तीसगढ़ की राजनीति के दिग्गज नेता रहे दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र हैं। पुत्रों शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव और युद्ध वीर सिंह जूदेव की मौत के बाद दिलीप सिंह जूदेव की राजनीतिक विरासत प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के ऊपर है। वह अपने पिता की ही तरह आदिवासी इलाकों में ऑपरेशन घर वापसी चला रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने X में लिखा- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी के सड़क दुर्घटना में आंशिक रुप से घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। राजधानी रायपुर के निजी अस्पताल में वे स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। ईश्वर से उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

 

Leave a Reply

Back to top button