छत्तीसगढ़

CG- नक्सलियों ने IED ब्लास्ट से उड़ाया जवानों का ट्रक.. 2 जवान शहीद, कई घायल..

सुकमा। सुकमा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां सुकमा और बीजापुर बॉर्डर पर नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। सिलगेर और टेकलगुडम के बीच नक्सलियों ने पुलिस फोर्स के ट्रक को IED ब्लास्ट कर उड़ा दिया। इस ब्लास्ट में दो जवान शहीद हो गए। वहीं कई सुरक्षाकर्मियों के घायल होने की खबर है।

मिली जानकारी के अनुसार, जगरगुंडा क्षेत्र स्थित सिलगेर कैंप से 201 कोबरा वाहिनी के जवानों का मूवमेंट ROP (रोड ओपनिंग ड्यूटी) के दौरान ट्रक और बाइक से टेकलगुडेम की ओर था। वहां रास्ते में नक्सलियों ने IED प्लांट कर रखा था। दोपहर करीब 3 बजे जैसे ही जवानों से भरा ट्रक वहां से निकला, IED की चपेट में आ गया।

ब्लास्ट से ट्रक का चालक जवान विष्णु आर और सह चालक जवान शैलेंद्र शहीद हो गए। जबकि कई जवान घायल हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल लाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये जवान राशन लेकर जवान कैंप जा रहे थे। टेकलगुडम और इससे आगे का पूवर्ती इलाका नक्सली कमांडर हिड़मा और देवा का गढ़ है।

Leave a Reply

Back to top button