दुर्ग। 16 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर किया गया। इस बाबत एसपी जितेंद्र शुक्ला ने आदेश जारी किया है। विजय यादव को धमधा से कोतवाली थाना प्रभारी बनाया गया है। DSB प्रभारी नवी मोनिका पांडे को मोहन नगर थाना और ACCU प्रभारी कपिल देव पांडे को जामुल थाना प्रभारी बनाया गया है।
निरीक्षक तपेश्वर नेताम को ACCU, केशव राम कोशले को जामुल थाने से अम्लेश्वर, मनीष शर्मा को उतई से नंदिनी नगर थाना भेजा गया है। भानुप्रताप साव को अंडा भेजा गया है। वहीं अंडा प्रभारी श्रद्धा पाठक को महिला थाना प्रभारी बनाया गया है। प्रशांत मिश्रा को भट्टी थाना प्रभारी बनाया गया है। भट्टी प्रभारी विपिन रंगारी को उतई थाने की जिम्मेदारी दी गई है। अम्लेश्वर टीआई अनिल पटेल को बोरी थाना भेजा गया है। निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज को पदमनाभपुर और शिव चंद्रा को यातायात थाने की जिम्मेदारी दी गई है।




