रायपुर। विधायक से बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। इसकी वजह से इस सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में सरकार की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। चुनाव आयोग की ओर से 6 महीने के भीतर सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा।
बता दें कि रायपुर दक्षिण सीट से विधायक और राज्य के कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने 17 जून को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को अपना त्यागपत्र सौंपा था। डॉ. सिंह के उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से मंजूर किए जाने के साथ ही 17 जून से ही उक्त सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है। राज्यपाल के इस्तीफा मंजूर करने के साथ ही अधिसूचना जारी कर दी गई है। माना जा रहा है कि रायपुर दक्षिण सीट पर उप चुनाव झारखंड और महाराष्ट्र में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ होगा। विधायक से सांसद बने बृजमोहन अग्रवाल के पास साय सरकार में शिक्षा के साथ संस्कृति और पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी थी।



