रायपुर।
पिछले दिनों बलौदबाजार में हुये हिंसा मामले पर साय सरकार सख्त हो गई है. प्रारंभिक रिपोर्ट आने के बाद सरकार ने तत्कालीन कलेक्टर के एल चौहान और एसएसपी रहे सदानंद को निलंबित कर दिया है. बुधवार को ही कलेक्टर और एसएसपी का तबादला कर दिया था. बताया जा रहा है कि घटना की प्रारंभिक रिपोर्ट आने के बाद सरकार ने निलंबन की कार्रवाई की है.




