रायपुर। बहुचर्चित कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में ईडी ने प्रदेश में 5 ठिकानों पर दबिश दी है। यह जांच कल से चल रही। इनमें दुर्ग और रायपुर में 2-2 ठिकानों पर तथा खरोरा में एक जगह दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।
आपको बता दें कि राइस कारोबारी और छग प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन के पूर्व महासचिव प्रमोद अग्रवाल को ईडी ने घेरा है। प्रमोद की राइस मिल, ऑफिस और निवास पर ईडी टीम पहुंची हुई है।
दुर्ग में एक कारोबारी के 2 ठिकाने जो मार्कफेड के पूर्व एमडी मनोज सोनी से जुड़े है, ठिकानों पर जांच जारी है। गौरतलब हो कि ईडी द्वारा पूर्व में गिरफ्तार रोशन चंद्राकर से पूछताछ में मिले क्लू के बाद यह कार्यवाही की गई है।



