रायपुर। ढेबर परिवार की इन दिनों मुश्किलें बढ़ी हुई है। शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अनवर ढेबर के खिलाफ और दो शिकायत दर्ज हुई है। ढेबर परिवार के दो सदस्यों पर रायपुर के दो थानों में एफआईआर दर्ज किया गया है। इनमें से एक मामला लड़की के साइबर स्टॉकिंग का है, जिसमे सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज की है। दूसरा मामला पुरानी बस्ती थाने में भूमि संबंधी दस्तावेज चोरी का है।
पहला मामला- सिविल लाइन थाना में मंगलवार को दर्ज हुआ है। प्रार्थी ने ढेबर के पुत्र शोएब ढेबर के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराया किया है। शोएब समेत तीन आरोपियों के खिलाफ सरकारी गवाह का पीछा करके धमकाने, रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी, मारपीट समेत अवैध वसूली का आरोप लगाया गया है। शोएब ढेबर और उनके अज्ञात वकील के खिलाफ सिविल लाइन थाना में एफआईआर दर्ज हुई है। वहीं शोएब के खिलाफ एक और शिकायत की गई है। जिसमें किसी लड़की का पीछा कर छेड़छाड़ का आरोप है।
दूसरा मामला- राजधानी के पुरानी बस्ती थाना में अनवर ढेबर एवं उसके अन्य साथियों के खिलाफ चोरी समेत कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। शराब कारोबारी अनवर ढेबर उसके साथी पापा भाई, सोहेल खान समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर की गई है। अनवर ढेबर के ही कारोबार में मैनेजर के पदस्त मुंबई निवासी इमरान ने FIR कराई है। इमरान ने आरोप लगाया है, कि अनवर ढेबर और उसके अन्य साथियों ने उसके फ्लैट में घुसकर 20 हजार रुपए नगदी रकम समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सोने-चाँदी के जेवरातों को चोरी कर लिया है। साथ ही पूरे घर में तोड़फोड़ की गई है।



