छत्तीसगढ़

CG डायरिया का कहर: डायरिया से दूसरी मौत, कई लोग अस्पताल में भर्ती..

कवर्धा। कवर्धा के कोयलारी में डायरिया से दूसरी मौत हुई है। वहीं दुर्ग में उल्टी दस्त की शिकायत के बाद कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, डायरिया प्रकोप के चलते दो दिन पहले पति पत्नी लोहारा के अस्पताल में भर्ती थे। रात में कृष्णा की मौत हो गई। 100 से अधिक लोग डायरिया के चपेट मे अभी भी है। लोहारा ब्लाक के कोयलारी गांव का मामला है। कोयलारी के बाद दैहानडीह मे 24 डायरिया के मामला सामने आया है। गांव मे हड़कंप मचा है। इधर स्वास्थ्य विभाग का अमला दैहानडीह पहुंचा हुआ है। सभी पीड़ितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोहारा व जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Back to top button