छत्तीसगढ़

CG- कांग्रेस नेता की दबंगई, महिला से मारपीट.. इस बात को लेकर हुआ विवाद..

सूरजपुर। कांग्रेस के जिला महामंत्री राजीव सिंह ने एक महिला के साथ मारपीट कर दिया है। जिसके बाद पीड़िता ने SP ऑफिस पहुंचकर इसकी शिकायत की। मामला रामनुजनगर के धनेशपुर गांव का है।

जानकारी के अनुसार, एक महिला ने अपने पै​तृक सं​पत्ति में कंट्रक्शन का काम करा रही थी। जिसको तोड़ने के लिए कांग्रेस जिला महामंत्री राजीव सिंंह गया था। इस दौरान दीवार तोड़ने को लेकर कांग्रेस नेता का महिला के साथ विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि कांग्रेस नेता ने महिला के साथ मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया है।

घटना के बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत लेकर SP ऑफिस पहुंची और कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस महिला के शिकायत पर मामले की जांच कर रही है। इस घटना का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड करके वायरल कर दिया। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Back to top button