अंबिकापुर। अवैध खदान धंसने से आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। घटना में दो युवकों की मौत हो गयी। घटना अंबिकापुर के सानी बर्रा सुखरी भंडार के जंगल की है,जहां कई महीनों से अवैध उत्खनन चल रहा है। आज अवैध उत्खनन के दौरान एक खदान धंस गयी। घटना में दो नाबालिग की मौत हो गयी।
घटना उदयपुर थाना क्षेत्र की है। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है। मलबा हटाकर दोनों दबे बालकों को निकाला गया। इस दौरान उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक बालकों का नाम बुधलाल 15 वर्ष और तिरंगा 16 वर्ष था। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, बंद हो चुके खदान से अवैध रूप से कोयला निकालने का काम किया जा रहा था। आज सुबह भी तीन युवक अवैध तरीके से कोयला की खुदाई में गये हुए थे। दो नाबालिग अंदर घुसकर कोयले की खुदाई कर रहे थे। इस दौरान जोरदार आवाज के साथ खदान धंस गया। इसी चपेट में दो लड़के आ गये। दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।