रायपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार प्रदेश में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 07 मई को अवकाश रहेगा।
छत्तीसगढ़ में तीन चरण में मतदान होना है। जिसमें 19 अप्रैल को बस्तर, 26 अप्रैल को राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर और 07 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर में वोट डाले जाएंगे। जिसका परिणाम 4 जून को आएगा।





