छत्तीसगढ़

Lok Sabha Result: राजधानी में सुनील सोनी के जीत का रिकॉर्ड टूटा..बृजमोहन अग्रवाल की लीड 5 लाख पार..

रायपुर। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर 10 सीटों में भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। एक सीट कोरबा में कांग्रेस आगे चल रही है। बीजेपी के बृजमोहन अग्रवाल ने बड़ी और निर्णायक बढ़त बना ली है। वोट साढ़े 5 लाख के पार हो गए हैं। बृजमोहन अग्रवाल चुनाव जीत गए है। उन्होंने 558005 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय को हराया है। सुनील सोनी के जीत का रिकॉर्ड टूट गया है।

2019 में सुनील सोनी ने 3 लाख 48 हजार 238 वोटों से प्रमोद दुबे को हराया था। फिलहाल कांग्रेस के विकास उपाध्याय को दोपहर 5 बजे तक 3 लाख 90 हजार वोट पड़े हैं। वहीं तीसरे नंबर बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी ममता रानी है। नोटा को करीब 4 हजार वोट अब तक मिले हैं।

14 राउंड में वोटों की गिनती होगी। रायपुर लोकसभा के वोटों की गिनती सेजबहार सेंटर के अलावा बलौदाबाजार जिले में भी हो रही है। रायपुर जिले की 7 विधानसभा के अलावा बलौदाबाजार और भाटापारा विधानसभा भी इसमें शामिल है।

 

Leave a Reply

Back to top button