दुर्ग। भिलाई के वैशाली नगर थाना इलाके के राम नगर में चश्मा दुकान और जिम में आग लग गई इस घटना में तीन मंजिला मकान में आग लग गई। बताया जा रहा है आग बुझाते दुकान मालिक झुलस गया है साथ ही पालतू कुत्ता आग में झुलस गए हैं। वहीं, आग के चपेट में आने से पालतू कुत्ते की मौत हो गई है।
सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड टीम पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया गया है। वहीं, दुकान मालिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरी घटना बीती देर रात की बतायी जा रही है।



