क्राइमछत्तीसगढ़

CG में दो करोड़ 50 लाख रुपए की 10वीं-11वीं सदी की मूर्ति की तस्करी करते 3 गिरफ्तार..MP के मूर्ति तस्कर ओडिशा क्षेत्र के मंदिर से मूर्ति चुराकर ले जा रहे थे..

महासमुंद। महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है ।बौद्ध धर्म के देवता अवलोकितेश्वर पद्मपाणी की 10वीं-11वीं सदी की प्राचीनतम मूर्ति की तस्करी करते 3 अंतरर्राज्जीय तस्कर को सिंघोडा एवं सायबर सेल पुलिस की टीम ने धर दबोचा।

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर क्षेत्र रायपुर शेख आरिफ हुसैन (IPS) के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह (IPS) ने अगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को दीगर प्रांत से आने वाली अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ, संदिग्ध गतिविधियों एवं अवैध परिवहन पर नजर रखकर कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया है. इसके तहत थाना/चौकी प्रभारी व सायबर सेल की टीम दीगर प्रांतों से आने वाले सभी चेक पोस्ट पर संदिग्ध गतिविधियों एवं अवैध परिवहन पर नजर रखी हुई थी.

बौद्ध धर्म के देवता अवलोकितेश्वर पद्मपाणी की 10वीं-11वीं सदी की मूर्ति अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग दो करोड़ 50 लाख रुपए है।  तस्कर जिला अंगूल, ओडिशा क्षेत्र के मंदिर से दोनों मूर्ति को चुराकर ले जा रहे थे. इसकी सूचना पर थाना सिंघोडा एवं सायबर सेल पुलिस की टीम ने आरोपियों को धर दबोचा. अवलोकितेश्वर पद्मपाणि की प्रतिमा 10वीं-11वीं सदी की होने की पुष्टि पुरात्तव विभाग ने की है. कला एवं पुरातत्व की दृष्टी से पुरात्तव विभाग ने महत्वपूर्ण प्रतिमा बताई है.

पुलिस टीम के द्वारा वाहन के तलाशी दौरान पीछे डिक्की से 02 नग छोटा, बड़ा मूर्ति मिला. बाहर निकालकर देखने पर प्राचाीनकालीन मूर्ति मिला, जिसके संबंध में पूछताछ करने पर उक्त व्यक्तियों ने पुलिस टीम को गोलमोल जवाब देकर गुमराह किया. कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि18 सितंबर को इंदौर से ओडिशा जाने के लिए निकले थे. 21 सितंबर को जिला अंगूल ओडिशा के 60-70 किमी आगे पहुंचे, जहां पर एक मंदिर था. उक्त मंदिर में स्थापित छोटा, बड़ा 2 नग मूर्ति को चोरी कर कार के डिक्की में रखकर वापस इंदौर, मध्यप्रदेश जा रहे थे. पुलिस की टीम ने तीनों आरोपियों के पास से 02 नग छोटा, बड़ा पद्मपाणी प्रतिमा (बौध्द धर्म से संबंधित मूर्ति), कार और मोबाइल जब्त कर तीनों को गिरफ्तार किया. वहीं फरार आरोपी हासीम खान पिता सलीम खान की पतासाजी की जा रही है. गिरफ्तार आरोपी बलराम यादव पिता लक्ष्मण सिंग उम्र 48 वर्ष सा. ग्राम कलौदहाला थाना लवुडिया जिला इंदौर, मध्य प्रदेश।सुरेन्द्र पाल पिता रामप्रसाद पाल उम्र 40 वर्ष सा. वार्ड नं. 16 म.न. 122 रूवमी नगर छोटा बागडण थाना एरोड्रम जिला इंदौर, मध्य प्रदेश।सुधीर अहीर पिता वासुदेव अहीर उम्र 18 वर्ष सा. कृष्णबाग कॉलोनी पटेल दूध डेरी के पास विजय नगर इंदौर, मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Back to top button