छत्तीसगढ़

भिलाई हत्या कांड में पीड़ित परिवार को 10 लाख मुआवजा ,1सदस्य को नौकरी,सरकारी स्कूल में पढ़ाई का आश्वासन..खुर्सीपार थाना में धरना प्रदर्शन समाप्त..

भिलाई

भिलाई शहर में मलकित सिंह की हत्या कांड में पीड़ित परिवार को 10 लाख मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी के साथ सरकारी स्कूल में पढ़ाई का आश्वासन दी गईं इसके के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया है। आपको बता दें बीते दिनो खुर्सीपार के आईटीआई मौदान में शुक्रवार की रात मलकीत सिंह गदर 2 मूवी देख रहा था। इसी दौरान पास बैठे लोग उससे गाली गलौज करने लगे। इस बीच मलकीत के विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू टिकाया और बूरी तरह से उसके साथ मारपीट की थी। हमले में मलकित बुरी तरह से घायल हो गया था जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। अब खुर्सीपार हत्याकांड मामले में बवाल मचने लगा था। मुआवजे की मांग को लेकर नेशनल हाइवे पर बैठे युवा और समाज के लोगों ने नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया है। मुआवजे में हो रही देरी को लेकर युवा और समाज के लोग काफी ज्यादा आक्रोशित थे। आज सरकार की ओर से भिलाई शहर में मलकित सिंह की हत्या कांड में पीड़ित परिवार को 10 लाख मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की बात पर धरना समाप्त कर दिया।

Leave a Reply

Back to top button