छत्तीसगढ़

डेंगू का बढ़ रहा खतरा..मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.. जाने क्या है इसके लक्षण और बचने के उपाय..

रायपुर:  शहर में डेंगू तेजी से पैर पसार रहा है। अस्पतालों में डेंगू के मरीज की संख्या बढ़ती जा रही है। लोगों को बीमारी के बाबत जागरूक करें और आसपास साफ सफाई का ध्यान रखें

डेंगू बुखार मच्छरों के काटने से होता है। मादा एडीज एजिप्टी मच्छर छोटा और गहरे रंग का होता है, जिसके काटने से ही यह बीमारी होती है। ये मच्छर सूरज उगने के बाद दो घंटे और शाम ढलने से कुछ घंटे पहले सबसे ज्यादा सक्रिय होता है। डेंगू का बुखार 7 से 10 दिन में ठीक होता है। प्लेटलेट्स कम होने पर हालत और गंभीर हो सकती है।

डेंगू के लक्षण

डेंगू के लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, त्वचा पर चेचक जैसे लाल चकत्ते व मांसपेशियों और जोड़ों का दर्द शामिल है।

डेंगू बुखार की रोकथाम कैसे करें?

1 संक्रमित मच्छरों से बचें।

2 मच्छरदानी का प्रयोग करें।

3 साफ और सुरक्षित कपड़े पहनें।

4 एयर कंडीशनिंग का उपयोग करें।

5 उन जगहों से छुटकारा पाएं जहां मच्छर पनप सकते हैं।

6 कहीं भी पानी जमा न होने दें

सेवन करें

नॉनवेज न खाएं, ज्यादा तला भूना न खाएं। गुनगुना पानी पीएं और खूब सारी लिक्विड डाइट लें। नारियल पानी पीना बेहद फायदेमंद माना जाता है। बकरी का दूध और पपीते की पत्तियों को पीसकर या फिर पानी में उबालकर पीएं। विटामिन सी से भरपूर संतरे, नींबू, अनानास, पपीता आदि खट्टे फल खाएं।

Leave a Reply

Back to top button