छत्तीसगढ़

ED RAID: CM के सलाहकार विनोद वर्मा, OSD आशीष वर्मा, मनीष बंछोर के ठिकानों पर ED का छापा..CM भूपेश ने ट्वीट कर PM नरेंद्र मोदी और अमित शाह का जताया आभार..

रायपुर:  प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा और ओएसडी आशीष वर्मा और मनीष बंछोर के ठिकानों पर बुधवार को छापा मारा है। मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन पर ईडी की कार्रवाई पर ट्वीट कर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का आभार जताया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। लेकिन जन्मदिन का जश्न शुरू होता, उससे पहले ही तड़के ED ने राजधानी सहित अन्य जगहों पर दबिश दे दी। ये छापेमारी उस वक्त चल रही है, जब खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा- आदरणीय प्रधानमंत्री एवं अमित शाह जी! मेरे जन्मदिन के दिन आज आपने मेरे राजनीतिक सलाहकार एवं मेरे OSD सहित करीबियों के यहाँ ED भेजकर जो अमूल्य तोहफा दिया है, इसके लिए बहुत आभार।

 

 

Leave a Reply

Back to top button