छत्तीसगढ़

BJP के पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी का निधन..CM भूपेश बघेल ने जताया शोक..

रायपुर: अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लीलाराम भोजवानी का निधन हो गया है। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रायपुर की अस्तपाल में भर्ती किया गया था। लीलाराम भोजवानी को एंबुलेंस पर वेंटिलेटर सपोर्ट के जरिए राजनांदगांव भेजा गया था। लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को राजनांदगांव के लखोली मुक्तिधाम में किया जाएगा।

अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि भोजवानी का लंबा सार्वजनिक जीवन रहा है और उन्होंने पूरा जीवन आम जनता के लिए समर्पित होकर कार्य किया।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Back to top button