छत्तीसगढ़

CG विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू.. डॉ. महंत की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की हुई बैठक.. तय की सत्र की रुपरेखा..

रायपुर: छत्‍तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। सदन की बैठक से पहले विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई। विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्‍यक्षता में हुई इस बैठक में मानसून सत्र के दौरान होने वाली सदन की चार बैठको में होने वाले कामकाज की रुख रेखा तय की गई है। अनुपूरक बजट व अन्‍य विधेयक आदि कब पेश किया जाएगा। किसी विषय पर सदन में कितनी देर चर्चा होगी, यह सभी इस बैठक में तय होता है।

इस बैठक में कार्यमंत्रणा समिति के सदस्‍य और मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, डिप्‍टी सीएम टीएस सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्‍वज साहू, मंत्री शिव कुमार डहरिया, वरिष्‍ठ विधायक सत्‍यनारायण शर्मा, पूर्व मुख्‍यमंत्री डॉ. रमन सिंह और धरमलाल कौशिक सहित अन्‍य सदस्‍य मौजूद थे।

विधानसभा के मानसून सत्र के प्रथम दिन विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव कार्य समिति की बैठक में भाग लेने विधानसभा परिसर स्थित समित कक्ष की ओर जा रहे है।

Leave a Reply

Back to top button