छत्तीसगढ़

CG News: सड़क हादसे में कांग्रेस नेता की निधन.. स्काॅर्पियो ने मारी टक्कर, आरोपी फरार..

महासमुंद:  सड़क हादसे में कांग्रेस नेता सुरेश द्विवेदी की मौत हो गई। महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष थे। घटना के बाद आरोपी स्काॅर्पियो चालक वाहन के साथ फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता सुरेश द्विवेदी बीती रात 12 बजे के बीच दो पहिया वाहन से बरोंडा चौक की ओर से क्लब पारा अपने घर जा रहे थे। इस दौरान एसटीडी के पास राइट टर्न के दौरान तेज रफ़्तार स्काॅर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कांग्रेस नेता सुरेश द्विवेदी बाइक से उछल कर 30 मीटर दूर जा गिरे। वहीं, बाइक के भी परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद राहगीरों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में कांग्रेस नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Back to top button