छत्तीसगढ़

CG Accident: ट्रक और हाईवा के बीच जोरदार टक्कर.. 2 ड्राइवर समेत 3 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर..

जांजगीर-चांपा: जांजगीर-चांपा जिले के हथनेवरा गांव के चांपा थाना क्षेत्र में हाईवा और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो वाहन चालक और एक हेल्पर मिलाकर 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक हेल्पर गंभीर रूप से घायल है।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक ​​​​​​चांपा की ओर से बम्हनीडीह जा रहा था और हाईवा बम्हनीडीह की ओर से चांपा की तरफ आ रहा था। इस बीच शनिवार सुबह 5 बजे के करीब ट्रक और हाईवा का एक्सीडेंट हो गया। हादसा इतना भयानक था कि, तीनों डेड बॉडी बुरी तरह से अपनी-अपनी गाड़ियों में फंस गई। लोगों की सूचना पर मौके पर चांपा SDOP और थाना प्रभारी पहुंचे। बाद में पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। बुरी तरह से फंसे तीनों शवों को गैस कटर से वाहन काटकर निकाला गया। क्रेन बुलाकर बीच सड़क से दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया गया है। हाईवा और ट्रक में ड्राइवर और हेल्पर मिलाकर कुल 4 लोग सवार थे।

Back to top button