रायपुर
नक्सलियों ने दंतेवाड़ा नक्सली हमले की जिम्मेदारी ले ली है। नक्सलियों के दरभा डिवीजन सचिव साइनाथ ने प्रेस नोट जारी कर पुलिस कार्रवाई के विरुद्ध किया गया हमला बताया है।

प्रेस नोट में कहा गया है कि बस्तर को सैनिक की छावनी बना दिया गया है। जनता पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए हवाई हमले का भी आरोप लगाया है।



