छत्तीसगढ़

CG- गर्ल्स हॉस्टल में कोरोना विस्फोट.. 14 छात्रा संक्रमित, सर्दी बुखार की शिकायत के बाद कराई गई जांच..

मोहला-मानपुर

मोहला के दो शासकीय शिक्षा संस्थान गर्ल्स हॉस्टल में छात्राएं संक्रमित पाए जाने पर शिक्षा संस्थान एवं स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। सर्दी-खांसी बुखार की शिकायत होने पर छात्राओं को जांच कराई गई थी, जांच के बाद सभी छात्राओं में 14 छात्राएं संक्रमित पाई गई। इन छात्राओं के संपर्क में आई अन्य छात्राओं का भी टेस्ट कराया गया है।

कुछ दिनों पहले हाॅस्टल की कुछ छात्राओं को सर्दी-बुखार की समस्या थी, जिसके बाद हाॅस्टल के अधीक्षक ने इसकी सूचना जिला अस्पताल को दी थी। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों हाॅस्टल की छात्राओं का कोरोना टेस्ट कराया गया तो 14 छात्राएं संक्रमित पाई गई। संक्रमित छात्राओं को आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। बता दें कि रविवार को प्रदेश में 52 संक्रमित मिले। इसी के साथ कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 466 हो गई है। रायपुर में 15, बिलासपुर 12, सरगुजा 11, राजनांदगांव 10, दंतेवाड़ा 4, कोरबा 3, बलरामपुर-सूरजपुर में 2-2, जीपीएम-महासमुंद में 1-1 मरीज मिले।

 

Back to top button