छत्तीसगढ़

जवान शहीद: IED ब्लास्ट में CAF जवान शहीद.. सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा देने निकले थे जवान..

बीजापुर

बीजापुर में माओवादियों द्वारा लगाए प्रेशर बम आईडी के चपेट में आने से CAF का एक जवान शहीद हो गया। जवान का नाम विजय यादव बताया जा रहा है। जो एसीपी असिस्टेंस प्लाटून कमांडर के तौर बीजापुर में पदस्थ थे।

जानकारी के अनुसार, मीरतुर थाना इलाके में एटेपाल कैंप से एक किमी.दूरी पर टेकरी में ये ब्लास्ट हुआ है। बताया जा रहा है की जवान सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा देने तीमेंनार कैंप से निकले थे। उसी दौरान आईईडी के चपेट में आने से जवान शहीद हो गये। शहीद जवान के पार्थिव शरीर को भैरमगढ़ थाने में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। शहीद जवान उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के राजपुर गांव का बताया जा रहा है।

Back to top button