छत्तीसगढ़

शराब के नशे में किन्नर ने जिला अस्पताल में मचाया जमकर हंगामा.. वार्डबाॅय और नर्स के साथ की मारपीट..मेडिकल स्टाफ ने काम बंद कर थाने में किया शिकायत..

दुर्ग

सरकारी अस्पताल में शराब के नशे में धुत्त एक किन्नर ने जमकर मचाया हंगामा। बताया जा रहा हैं कि काजल नाम की किन्नर ने अपने एक अन्य साथी दुर्गा को रिहैबलाइज़ कराने अस्पताल लेकर आई थी। लेकिन इलाज से पहले ही मेडिकल स्टाफ के साथ नशे में धुत्त किन्नर उलझ गयी और उसने तीन स्टाफ नर्स और एक वार्डबॉय के साथ बदसलुकी करते हए मारपीट कर दी। इस घटना के बाद नाराज मेडिकल स्टाफ ने रात को ही काम बंद कर थाने में पहुंचकर इस मामले की शिकायत दर्ज कराया गया। जिसके बाद पुलिस ने शराब के नशे मेें धुत्त होकर बवाल कर रहे किन्नर को हिरासत मेें लिया गया। दुर्ग के जिला अस्पताल में ये घटना शुक्रवार की रात सामने आयी।

इसके बाद नाराज नर्सिग स्टाफ ने कोतवाली थाना पहुंचकर दोनों किन्नरो के खिलाफ शिकायत किया गया। इस पूरे मामले पर कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत लेकर मामले की जांच करने की बात कह रही हैं। गौरतलब हैं कि इससे पहले भी किन्नरों ने मेडिकल स्टाफ के साथ हरकत कर चुके हैं। अक्सर रात के वक्त इमरजेंसी ड्यूटी के समय ऐसी हरकतों से अपनी सुरक्षा को लेकर मेडिकल स्टाफ द्वारा कई बार जिला अस्पताल के अधिकारियों से चर्चा की गई, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा रात के वक्त इमरेजेंसी ड्यूटी करने वाले मेडिकल स्टाफ औ डाॅक्टरों की सुरक्षा को लेकर कोई कारगर हल नही निकाला जा सका हैं। यही वजह हैं कि शुक्रवार की रात की घटना के बाद नाराज स्टाफ ने काम बंद कर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में धरना देने को लेकर मजबूर हो गयी थी।
Back to top button