छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात.. बजट में किये गये प्रावधानों की दी जानकारी..

नयी दिल्ली

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बजट में किये गये प्रावधानों को लेकर विस्तार से चर्चा की। मुलाक़ात के दौरान मुख्यमंत्री ने बजट में युवाओं,किसानों, आदिवासियों के लिए किये गए प्रावधान की जानकारी कॉंग्रेस अध्यक्ष को दी।

बजट की सराहना करते हुए खड़गे ने कहा यह बजट सभी वर्गों के लिए निश्चित रूप से लाभप्रद होगा। इसके साथ ही सीएम ने खड़गे को आगामी कार्ययोजना से भी अवगत कराया। बता दें कि सीएम भूपेश बघेल कल तेलंगाना के करीमनगर में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में शामिल हुए थे।

 

Back to top button