छत्तीसगढ़

CG- बच्चों के विवाद में पिता ने की फायरिंग.. कुत्ते को लेकर हुआ लड़ाई, आरोपी गिरफ्तार..

भिलाई

दुर्ग में बच्चों के बीच हो रही लड़ाई में फायरिंग करने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बंदूक को जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। घटना जामुल थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, जामुल क्षेत्र में दो बच्चों के बीच कुत्ते को मारने को लेकर विवाद हो रहा था। विवाद की जानकारी लगाने पर दोनों बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचे। जहां दोनों बच्चे के परिजन ही आपस में भीड़ गए और एक दूसरे से विवाद करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गए कि नागेन्द्र सिंह नाम के युवक ने अपने घर से लाइसेंसी रायफल से हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद आसपास हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी लगाते ही मौके पर जामुल पुलिस पहुंची और नागेन्द्र सिंह को हिरासत में लेकर रायफल जब्त कर उससे पूछताछ की जा रही है।

Back to top button