छत्तीसगढ़

CG- नक्सली हमले में 2 जवान शहीद.. नक्सलियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग..

राजनांदगांव

राजनांदगांव के बोरतालाब थाने के करीब नक्सली हमले में आज सुबह दो जवान शहीद हो गए। पूरा मामला राजनांदगांव जिले के बोरतलाव थाना इलाके का है, जहां बोरतलाव थाने से लगे गोंदिया महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्थित चेक पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान अचानक जंगल से पहुंचे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। हमले में दो जवान शहीद हो गए है, जिसमें जवानों की पहचान राजेश हवलदार और ललित आरक्षक के रूप में हुई है। नक्सलियों की संख्या 15 बताई जाती है। शहीद दोनों जवान बोरतालाब थाने में तैनात थे।

डीएसपी नक्सल ऑपरेशन अजीत ओंगरे ने बताया कि सुबह लगभग आठ से 8.30 बजे के करीब जवानों को बोरतलाव थाना इलाके के बोरतलाव गोंदिया बॉर्डर पर मोबाइल चेक पोस्ट लगाया गया था।

Back to top button