छत्तीसगढ़

IPS अभिषेक पल्लव सहित 7 पुलिस अफसरों को वीरता के लिए गैलेंट्री मैडल.. ADG विवेकानंद को प्रेसिडेंट, IG अजय यादव सहित 10 पुलिसकर्मियों को मिलेगा मेरीटोरियस सर्विस मैडल..

रायपुर 

गणतंत्र दिवस पर मिलने वाले पुलिस मैडल का ऐलान हो गया है। गृह मंत्रालय की तरफ से जारी मेडल लिस्ट में पुलिस मेडल फॉर गैलंट्री अवॉर्ड के लिए इस बार IPS अभिषेक पल्लव सहित छत्तीसगढ़ से 7 पुलिस कर्मियों का चयन किया गया है। वही प्रेसिडेंट पुलिस मेडल के लिए एक और पुलिस मेडल फॉर मेरीटोरियस सर्विस के लिए 10 पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है।

जिन 7 पुलिस अफसरों को वीरता के लिए पदक दिया जाना है उसमें दुर्ग के मौजूदा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव भी शामिल है। वही प्रेसिडेंट पुलिस मेडल के लिए एडीजी विवेकानंद सिन्हा का चयन किया गया है. वही मेरीटोरियस सर्विस ऑफ पुलिस मेडल के लिए जिन पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है उनमें रायपुर आईजी अजय कुमार यादव, बिलासपुर आईजी बद्रीनारायण मीणा, आईपीएस झाडूराम ठाकुर, EOW एसपी पंकज चंद्रा, एडिशनल एसपी आनंद कुमार साहू, इंस्पेक्टर कमलेश्वर सिंह, कंपनी कमांडर अरुण सिंह, प्लाटून कमांडर संजय कुमार दुबे, प्लाटून कमांडर हरिहर प्रसाद, हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह शामिल है.

 

 

Back to top button