छत्तीसगढ़

CG- मुंहबोले भाई ने किया रेप.. प्रेग्नेंट होने पर घटना का हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार..

कांकेर

11वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ मुंहबोले भाई ने रेप की घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा हैं कि छात्रा को बदनाम करने की धमकी देकर आरोपी ने कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। छात्रा के प्रेग्नेंट होने के बाद अब इस मामले का खुलासा हुआ हैं। जिस पर पुलिस ने FIR कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया हैं। कांकेर जिला के अंतागढ़ थाना क्षेत्र का है।

स्कूली छात्रा के साथ रेप की ये घटना सबसे पहले 15 जुलाई 2022 को घटित हुई। पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया हैं कि उसका मुंह बोला भाई मनोज हुपेंडी, जिसे वह राखी भी बांधा करती थी। वह घर आया था। घर आने के बाद लड़के ने पहले तो नाबालिग से सामान्य बातचीत की, फिर जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के वक्त लड़की के मां-बाप मजदूरी करने घर से बाहर गए थे। इसी बात का आरोपी ने फायदा उठाया था। रेप की इस घटना के बाद आरोपी युवक ने लड़की को मुंह खोलने पर बदनाम करने की धमकी भी दिया था।

इस बीच 21 जनवरी को लड़की तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने जब उसे डाॅक्टर के पास इलाज के लिए लेकर पहुंचे, तब लड़की के प्रेग्नेंट होने का खुलासा हुआ। इस बात की जानकारी क बाद जब परिजनों ने लड़की से पूछताछ की तब उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। लड़की ने बताया कि आरोपी मनोज ने उसे धमकी दी थी, इसलिए वह चुप थी। इस खुलासे के बाद मामले की शिकायत लड़की के परिजनों ने पुलिस में की गयी। जिस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Back to top button