
तखतपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तखतपुर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम बेलपान में आयोजित भेंट-मुलाकात स्थल पर पहुंचे। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र में दीप प्रज्जवलन, माल्यार्पण एवं राज्य गीत “अरपा पैरी के धार” के साथ कार्यक्रम में जनता से संवाद की शुरुआत की। इस दौरान मुख्यमंत्री को किसान पापुलर दास मानिकपुरी ने शिकायत की कि पटवारी पैसा मांगते हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल कलेक्टर को जांच के एवं शिकायत सही पाए जाने पर पूर्व एवं वर्तमान के दोनों पटवरियो के ख़िलाफ़ कड़ी करवाई करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसानो का क़र्ज़ा बढ़ते जा रहा था। लोग किसानी छोड़ रहे थे, कुछ किसानों ने परेशान होके खेती से मुँह मोड़ लिया था, हमने सरकार बनते ही दो घंटे में किसानो का क़र्ज़ा माफ़ किया।सरकार ने अपना वादा पूरा किया, कल तक हमने 100 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी कर ली है। उत्पादन दो गुना हो गया है। किसानों की संख्या और जमीन का रकबा दोनों बढ़े हैं।

सरकारी योजनाओं से किसानों को ताक़त मिल रही है, किसानों की ताक़त बढ़ने से खेती लाभदायक हुई है।छत्तीसगढ़ में हमारे अन्नदाता बहुत प्रसन्न हैं, फसल भी बहुत अच्छी हो रही है। इस साल समर्थन मूल्य में मूंग दाल, उड़द भी खरीदा जाएगा।उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है।सरकार द्वारा मोटे अनाज को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। कोदो बोने वाले किसानों को योजना के तहत लाभान्वित किया जा रहा है।

हमारी सरकार ने लाखों परिवारों को लॉकडाउन में रोजगार दिया। संकट में भी हम जनता के साथ खड़े रहे हैं। किसानों और मजदूरों की जेब में पैसा जाए, यही सरकार का उद्देश्य है। तखतपुर स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 12वीं की छात्रा श्रेया पांडे ने बताया कि पहले आरबीएस तखतपुर स्कूल में पढ़ती थी, स्वामी आत्मानंद स्कूल में अच्छी पढ़ाई होती है, यहां पर लैब लाइब्रेरी आदि की अच्छी सुविधाएं मिल रही है। सरकार की पहल पर अच्छी गुणवत्ता की निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है।



