क्राइमछत्तीसगढ़

CG : प्लांट में घुसकर सुरक्षाकर्मियों से गाली गलौच, मारपीट.. सरपंच पति बलवा केस में गिरफ्तार..

 

सरपंच पति सहित 2 आरोपी को बलवा केस में गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक पूंजीपथरा पुलिस द्वारा रूपानाधाम स्टील प्रायवेट लिमिटेड कम्पनी सराईपाली में छेरछेरा के नाम पर चंदा मांगने घुसकर प्लांट के सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपियों की पहचान कर हमले की तैयारी के साथ बलवा करने के अपराध में आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

घटना के संबंध में प्लांट के महाप्रबंधक सुधीर कुमार सिंह (53 वर्ष) दिनांक 07.01.2023 को थाना पूंजीपथरा में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 06/01/2023 के शाम करीब 04:30 बजे कंपनी के गेट पर करीब 40-50 असामाजिक तत्व छेरछेरा का चंदा मांगने आये थे जिसमें से एक का नाम बबलू सोनी निवासी सराईपाली का रहने वाला है और एक का बरपाली महिला सरपंच का पति बाबू सिदार है । वे लोग चंदा मांगने प्लांट अंदर घुसने लगे तो सुरक्षाकर्मियों के द्वारा उन्हे रोका गया । तब वे लोग गाली गलौज करते हुये मेन गेट को धक्का से खोलकर अंदर घुस आये और सुरक्षाकर्मियों से हाथ, डण्डा से मारपीट किये । थाना पूंजीपथरा में आरोपियों पर धारा 452, 294, 323, 147, 148, 427 भादवि का अपराध कायम किया गया ।

Back to top button