गरियाबंद
जवानों ने पुलिस नक्सली मुठभेड़ में एक नक्सली को ढेर कर दिया है. वहीं कई नक्सलियों के घायल होने की खबर है. घायल नक्सलियों की पुलिस अभी पुष्टि नहीं की, लेकिन जंगल में सर्चिंग अभियान जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ कोबरा बटालियन 207 और जिला पुलिस बल की सयुंक्त कार्रवाई है. जुगाड़ थाना क्षेत्र के करलाझर नागेश बीके जंगल में मुठभेड़ हुई है. जंगल में गोलीबारी के बीच नक्सली छिपे हुए हैं। मारे गए नक्सली के पास 3 नाट 3 की बंदूकें भी जब्त की गई है. वहीं कई उपयोगी सामान भी जब्त किए गए हैं. सर्चिंग अभियान तेज है।


