छत्तीसगढ़

CG- टायर फटने से तेज रफ्तार कार पलटी.. दो लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल..

बिलासपुर

पिकनिक मनाकर लौटते वक्त एक कार अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई.  हादसे में कार सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है। यह हादसा शुक्रवार देर रात सकरी क्षेत्र के भरनी रोड के पास हुआ. मामले में सकरी पुलिस जांच में जुटी है.

जानकारी के अनुसार,  शुक्रवार की देर रात कोटा भरनी रोड में सीआरपीएफ कैम्प के पास तेज रफ्तार कार पलटने की सूचना मिली। तेज रफ्तार जाइलो कार सड़क से उतरकर पलट गई थी। इसमें सवार एक नाबालिक लड़की और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल थे। पुलिस जवानों ने घायलों को अस्पताल भेजा है। शव कब्जे में लेकर PM के लिए भेज दिया गया है। जाइलो कार नंबर के आधार पर मृतक और घायलों की जानकारी जुटाई जा रही है। कार का टायर फटने के कारण हादसा हुआ है। मृतको की पहचान बैकुंठपुर निवासी 16 वर्षीय श्रेया सिंह व पुलिस लाइन में रहने वाले 24 वर्षीय अर्जुन जायसवाल के रूप में हुई।

Back to top button