छत्तीसगढ़

CG- दो बाइक की आपस में जोरदार टक्कर..एक की मौत, 4 लोग घायल..

धमतरी

दो बाइक की आपस में जोरदार टक्कर हो गयी। एक युवक की मौके पर ही मौत गयी। वहीँ चार लोग घायल हो गये। सभी घायलों को उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया है। घटना नगरी थाना इलाके के अछोली के पास की देर रात की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार,  घटना बीते रात की है। जहाँ अछोली के पास दो बाइक की आपस में भिडंत हो गयी। एक बाइक तीन लोग और दूसरे बाइक में दो लोग सवार थे। दोनों बाइक एक दूसरे के विपरीत दिशा से आ रहे थे। उसी दौरान अछोली के पास दोनों बाइक में आमने – सामने जोरदार टक्कर हो गयी। इस घटना में गैंदलाल अछोली का मौके पर ही दर्दनाक मौत गयी। जबकि टिकेश्वर कोटाभर्री,उमेश डोंगरडुला ,पवन बेहरापारा और सनत अछोली घायल हो गये। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीँ घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया है।

Back to top button