क्राइमछत्तीसगढ़

CG:मोटर सायकल चोर गिरोह को पकड़ने में मिली सफलता.. थाना जांजगीर और विशेष पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही..

जांजगीर-चांपा

एसपी विजय अग्रवाल के निर्देश में मोटर सायकल चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता मिली है।थाना जांजगीर एवं विशेष पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही आरोपियों से कुल 9 मोटर सायकल जप्त किया गया है।
आरोपियों द्वारा जांजगीर, बम्हनीडीह के साथ ही जिला सक्ती एवं मस्तूरी, तोरवा क्षेत्र जिला बिलासपुर में भी घटना को अंजाम दिया गया मोटर सायकल चोरी में संलिप्त 15 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरों द्वारा मोटर सायकल चोरी की घटना को लगातार अंजाम दिया जा रहा है जिसकी धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस को मुखबीर से मोटर सायकल चोर, खरीददार एवं मोटर सायकल के नंबरों में हेरफेर करने वाले गिरोहों के बारे में सूचना मिलने पर मामले की गंभीरता को देखते हुये विशेष पुलिस टीम एवं जांजगीर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 09 मोटर सायकल बरामद किया गया जिसमें 01 बुलेट, 02 हीरो स्पलेण्डर एवं 06 नग सीडी डिलक्स मोटर सायकल है । शातिर चोर गिरिश पटेल निवासी बिरगहनी एवं उसका साथी सत्यप्रकाश साहू अलग अलग स्थानों से मोटर सायकल चोरी कर मुख्य सरगना आटो सेंटर संचालक किशन यादव निवासी बिरगहनी के पास लाकर बेचने हेतु देते थे जिसे किशन यादव मोटर सायकल मेकेनिक के माध्यम से मोडिफाईड एवं रजिस्टेªशन नंबर में हेरफेर करवाकर बेच देता था बिक्री रकम परस्पर बांटकर अवैध लाभ अर्जित किया करते थे।
आरोपियों से थाना जांजगीर के अपराध क्रमांक 556/21, 604/21, 607/21, 322/22 एवं 711/2022 धारा 379 भादवि में अलग अलग स्थान एवं समय पर चोरी का मोटर सायकल बरामद किया गया है। वहीं थाना सक्ती के अपराध क्रमांक 442/22 धारा 379 भादवि एवं थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर के अपराध क्रमांक 534/22 धारा 379 भादवि में चोरी गये मोटर सायकल के अलावा बम्हनीडीह एवं थाना तोरवा क्षेत्र का मोटर सायकल बरामद किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध आपराधिक मामलों के अलावा इस्तगासा धारा 41(1-4)जा0फौ0/379, 411, 414 भादवि के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
मोटर सायकल चोरी का पर्दाफाश करने एवं मोटर सायकल बरामदगी में निरीक्षक उमेश कुमार साहू, उप निरी0 बी0पी0तिवारी, उप निरीक्षक पुष्पराज साहू, सउनि भरत राठौर ,होलीराम भार्गव, कमलेश्वर मिश्रा, प्र0आर0 जगदीश अजय, विरेन्द्र भानू,, राकेश यादव, मुकेश यादव, प्रीतम कंवर, राजकुमार चंद्रा, अनिल हंसराज, आरक्षक दिलीप सिंह, हेमंत राठौर, विरेन्द्र टंडन, मनीष राजपूत, सोमेश शर्मा, अर्जुन यादव, चिरजींव कमलेश ,सुनील सूर्यवंशी, सुुशांत राठौर, आशीष यादव, बाल्मिकी राठौर आर0 संतोष कंवर एवं टिकेश्वर राठौर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Back to top button