छत्तीसगढ़

ब्रह्मानंद नेताम नोटिस के बाद नहीं पहुंचे थाना.. विधायक सौरभ सिंह सहित 5 प्रतिनिधि देंगे जवाब..

कांकेर 

बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तार करने झारखंड पुलिस चारामा पहुंची है। टीम ने आज सुबह नेताम के घर नोटिस चस्पा कर 10 बजे तक कांकेर थाना में हाजिर होने का नोटिस जारी किया था। ब्रह्मानंद नेताम थाना तो नहीं पहुंचे, अब उनके प्रतिनिधि जरूर कांकेर थाना पहुंचे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, अधिवक्ता बृजेश पांडेय, ब्रहमानन्द नेताम के अभिकर्ता नन्दकुमार ओझा समेत 4 सदस्यीय टीम नोटिस का जवाब देने कांकेर थाना पहुँच गयी है। जहाँ झारखंड पुलिस बंद कमरे में भाजपा के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा कर रही है। बता दे की झारखंड पुलिस ने आज भानुप्रतापपुर से भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम सहित अन्य आरोपियों को कांकेर थाना में सुबह 10 बजे उपस्थित होने के लिये नोटिस दिया था। लेकिन अब भाजपा के तरफ से प्रतिनिधिमंडल कांकेर थाना पहुँच गयी है।

Back to top button