क्राइमछत्तीसगढ़

SECL में कोल माफियाओं की दबंगई.. खदान में घुसकर अधिकारियों-सुरक्षाकर्मियों पर पत्थरों से हमला..

कोरिया

एसईसीएल में  कोल माफिया हावी होते जा रहें है इसका ताजा उदाहरण आज देखने को मिला अधिकारियों और सुरक्षा कर्मचारियों के साथ पत्थरबाजी एवं मारपीट की गई कोल माफियाओं ने हमला कर दिया ,दबंगों ने अधिकारियों को खूब दौड़ाया। कई सुरक्षाकर्मी लहूलुहान हो गए हैं इस दौरान कई घायल हो गए, बहरहाल पुलिस ने 6 कोयला चोर को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बैकुंठपुर के थाना-चरचा का मामला है। चोरों द्वारा बेल्ट लाईन D-1 एवं D- 2 के बीच कोयला चोरी करने के दौरान एसईसीएल स्फॉफ के मौके पर पहुंचने पर चोरों द्वारा एसईसीएल स्टॉफ के ऊपर लाठी एवं पत्थर फेंक कर हमला किए।

Back to top button