छत्तीसगढ़

CG- गोली मारकर 17 वर्षीय लड़के की हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार..

बिलासपुर

गोली मारकर 17 वर्षीय लड़के की हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सारनाथ एक्सप्रेस से बिहार भागने की फिराक में थे। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम ने ट्रेन रुकवाई और एक आरोपी को दबोच लिया। दूसरा आरोपी ट्रेन में छिप गया था, जिसे आगे स्टेशन से पकड़ लिया गया। हत्या का मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है, जिसे पकड़ने के लिए SSP पारुल माथुर ने एंटी क्राइम एंड सायबर यूनिट (ACCU) के साथ 17 सदस्यीय टीम बनाई थी।

पचपेड़ी क्षेत्र के मानिकचौरी निवासी मंगतूराम अजय (43) किराना दुकान चलाते हैं। घर में उसकी पत्नी सरोजनी (39) अनीश अजय (17) और नेहा अजय (12) रहते हैं। रविवार की रात करीब करीब 9 बजे दुकान गांव के ही दो बदमाश युवक भूपेंद्र पोर्ते और नंदू उर्फ नंदकिशोर साहू गुटखा लेने पहुंचे थे। मंगतूराम का बेटा अनीश उन्हें गुटखा देने के लिए निकला। इस दौरान पैसे देने से मना करने पर उनका झगड़ा शुरू हो गया।

दोनों युवकों ने अनीश को गुटखा का पैसा देने से मना कर दिया। इसके बाद झगड़ा शुरू हो गया। आवाज सुनकर मंगतूराम, उसकी पत्नी और बेटी नेहा भी बाहर आए। युवकों ने मंगतूराम और उसकी पत्नी पर ईंट से हमला कर दिया। इस दौरान एक युवक ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी. जिससे गोली अनीश के पेट में लगी और वह बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद हमलावर युवक बाइक से भाग निकले। अनीश के साथ ही उसके माता-पिता को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने अनिश को मृत बता दिया।

Back to top button