छत्तीसगढ़

CG- 17 वर्षीय लड़के की हत्या..गुटखा लेने पहुंचे दो युवकों ने मारी गोली, आरोपी फरार..

बिलासपुर

मानिकचौरी निवासी अनीश अजय पिता मंगतूराम अजय द्वारा किराना दुकान चलाता है रविवार की रात वे दुकान बंद कर रात साढ़े 8 बजे खाना खा रहे थे। तभी उनके घर भूपेंद्र पोर्ते व नंद किशोर साहू पहुँचे और गुटखा सिगरेट की मांग की। जिस पर मंगतूराम ने अपने पुत्र 17 वर्षीय अनीश अजय को दुकान भेजा। दुकान खोलकर अनीश ने गुटखा दिया फिर दोनो युवक बिना पैसे दिए जाने लगे। जिस पर अनीश ने जब पैसो की मांग की तो दोनो युवकों ने गाली गलौच करते हुए अनीश के साथ मारपीट शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार,  42 वर्षीय मंगतूराम अजय घर मे ही किराना दुकान चलाते हैं। घर मे उनके साथ उनकी पत्नी सरोजनी बाई, पुत्र 17 वर्षीय अनीस अजय व पुत्री 12 वर्षीय नेहा रहते हैं। आवाज सुन कर मंगतूराम उनकी पत्नी सरोजनी व पुत्री नेहा भी बाहर आये और बीच बचाव करने लगे तब भूपेंद्र और नंदकिशोर ने वही पर से ईंट उठा कर उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। ईंट के हमले से वे भी घायल हो गए। इसी बीच दोनो आरोपितों ने अपने पास रखी पिस्टल निकाल कर दुकान संचालक के पुत्र अनीश अजय (17) को गोली मार दी और फरार हो गए। गांव में रह रहे उनके अन्य परिजनों ने उन्हें मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया जहां डॉक्टरों ने अनीश को मृत घोषित कर दिया। वही अन्य का इलाज जारी है। गोली चलाने वाले दोनो आरोपी अब तक फरार है जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। घटना पचपेढ़ी थाना क्षेत्र की है।

 

Back to top button