
रायपुर
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज मैच देखकर लौट रहे बाइक सवार छात्रों को पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दो छात्रों की मौत हो गई। एक छात्रा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस अफसरों ने बताया कि गिधौरी निवासी पिंटू प्रजापति, मनीष प्रजापति और एक अन्य युवक मैच देखने बाइक से नवा रायपुर पहुंचे थे। तीनों मैच देखने के बाद देर रात में घर लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार, सिलतरा के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दो छात्रों की मौत हो गई। तीसरा छात्रा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद से गिधौरी में मातम छाया हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस सड़क हादसे के कारणों का पता लगाने घटनास्थल की जांच कर रही है।


